LIVE UPDATE

CM रमन सिंह बोले – मैं खिलाड़ी आदमी हूं, मैच में आखिरी शॉट तक जान लगा देता हूं….आखिरी गेंद में सिक्स लगाने वाला ही जीतता है….हमारी सरकार बन रही, नहीं पड़ेगी किसी की जरुरत

गठबंधन की सरकार बनने की तमाम अटलकों के बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने चौथी बार सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह की मदद की दरकार से इंकार किया है | हमें तो जनता पर भरोसा है । जिनको खुद पर भरोसा नहीं है, उनके बारे में कुछ कहना सही नहीं है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें किसी अन्य की जरूरत नहीं पड़ेगी । हम खुद से सरकार बनाने में सक्षम हैं। एक बार फिर से राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनेगी ।

दरअसल रायपुर में गोंडवाना कप के आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री रमन ने जब साल 2018 के सियासी मैच को लेकर सवाल पूछा गया तब सीएम का कहना था कि वे एक खिलाड़ी है और साल 2003, 2008 और 2013 का मैच जीत चुके हैं सीएम रमन सिंह का कहना है कि जनता ने उन्हें तीन बार मौका दिया है और खेल में आखिरी तक बेहतर खेलने वालों की जीत होती है और आखिरी गेंद में सिक्स लगाने वाला ही जीतता है | मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि मैं खिलाड़ी आदमी हूं, अंतिम बॉल तक जान लगाकर खेलना मेरी फितरत है । पिछले तीन मैच विधानसभा चुनाव के रूप में मैंने खेले और जीत हासिल की है । अब एक मैच का फैसला ईवीएम में कैद है । भरोसा है कि इस बार फिर जीतेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर कांग्रेस द्वारा जाहिर की जा रही आशंका पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की ओर से खरीद फरोख्त की बात खयाली है। कांग्रेस को ईवीएम से लेकर विधायक तक पर आशंका है। वे खुद से गढ़ी जा रही आशंकाओं के घेरे में खुद ही घिरते जा रहे हैं।

हमें तो जनता पर भरोसा है। जिनको खुद पर भरोसा नहीं है, उनके बारे में कुछ कहना सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें किसी अन्य की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम खुद से सरकार बनाने में सक्षम हैं। एक बार फिर से राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles