Video : जुदा अंदाज में दिखे CM भूपेश बघेल, क्रिकेट की पिच पर मारा छक्का….निशाने पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह


प्रदेश कांग्रेस के कमान संभालते ही विधानसभा चुनाव के मैदान में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिकेट के मैदान में छक्का जड़ते हुए बता दिया की चाहे राजनीति के मैदान हो या खेल का मैदान हो वे छक्का छुड़ाने में माहिर है | उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि आखिरी बाल पर तो कांग्रेस ही छक्का मारती है, अभी पुरे पांच साल कांग्रेस पिच पर खड़े-खड़े छक्का मारते रहेगी |

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेसक्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मड़ई के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे, इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल हाथ में बल्ला थामे हुए खिलाडियों के हौसला अफजाई करने खेल के मैदान पर उतरे। इस दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी शॉट लगाकर बॉल को बॉउंड्री के पर कराया | इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने विजेता और उपविजेता की टीम को सम्मानित कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामानएं भी दी।

वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp