LIVE UPDATE

जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

रायपुर 6 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।



मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.



मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए तथा उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *