LIVE UPDATE
Trending

CG-मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक; मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 19 मई 2026// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
BMO Suspended: नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डॉ. एन.के. टंडन तत्काल प्रभाव से निलंबित, राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई
BMO Suspended: नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डॉ. एन.के. टंडन तत्काल प्रभाव से निलंबित, राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई
June 8, 2026
रायपुर, 8 जून 2026। राजनांदगांव  में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही के मामले में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-480 किलो गांजा जब्त: 2 करोड़ से ज्यादा की खेप पकड़ाई, रायपुर-UP सप्लाई की तैयारी, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
CG-480 किलो गांजा जब्त: 2 करोड़ से ज्यादा की खेप पकड़ाई, रायपुर-UP सप्लाई की तैयारी, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
June 8, 2026
धमतरी, 08 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी पुलिस ने करीब 480...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *