LIVE UPDATE
Trending

बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को जगदलपुर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, बैठक से अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा और विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर 18 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों मुख्यमंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का आज तूफानी दौरा: धमतरी में कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन और रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री का आज तूफानी दौरा: धमतरी में कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन और रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
June 7, 2026
रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी आज यानी 07 जून 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों के तूफानी दौरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *