LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला

Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपातू में पदस्थ शिक्षक धन सिंह राम को दुष्कर्म के गंभीर मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना दुलदुला, जिला जशपुर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक पर अपराध क्रमांक 25/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) और बीएनएस की धारा 69 के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस कार्रवाई के बाद संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग अंबिकापुर ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा के विपरीत है और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का गंभीर उल्लंघन है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान आरोपी शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोष सिद्ध होने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

वहीं स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का आज तूफानी दौरा: धमतरी में कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन और रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री का आज तूफानी दौरा: धमतरी में कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाअधिवेशन और रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
June 7, 2026
रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी आज यानी 07 जून 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों के तूफानी दौरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *