LIVE UPDATE
Trending

CHHATTISGARH BREAKING : 4 की मौत….छत्तीसगढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, मरने वालों में 3 महिला और एक पुरुष शामिल, अस्थि विसर्जन के बाद लौट रहे थे रायपुर

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्रवार तड़के पोलमी गांव में एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 महिला और एक पुरुष शामिल है। वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी लगते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मारूति इको कार में कुल 8 लोग सवार थे।

सभी गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। कार पंडरिया-बजाग (मप्र) स्टेट हाईवे पर पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खाई में गिरी हुई कार को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी थी। उन्होंने घटनास्थल का वीडियो भी बना लिया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कार में सवार अन्य 4 लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मैकेनिक ने आशंका जताई कि ट्रक ने अपर-डिपर नहीं दिया होगा, जिसकी वजह से आंखों पर सीधी लाइट पड़ने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गई।

कवर्धा हादसे में मृतकों के नाम

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. फागू यादव (60 वर्ष), निवासी ग्राम कुसमी थाना बेमेतरा
  2. सती बाई (35 वर्ष), निवासी दामाखेड़ा थाना सिमगा
  3. कौशल्या (70 वर्ष), निवासी कुसमी थाना बेमेतरा
  4. मालती (45 वर्ष), निवासी भनपुरी, रायपुर

Related Articles