CG- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रायपुर में राज्यपाल और सरगुजा में मुख्यमंत्री होंगे चीफ गेस्ट, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि

रायपुर, 16 जून 2026: आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य और जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों (Chief Guests) के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

