CG BREAKING: साय सरकार का पहला एनकाउंटर, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी गुंडा, क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर किया ढ़ेर


छतीसगढ़ के भिलाई पुलिस ने निगरानी गुंडा अमित जोशी को एनकाउंटर कर मार गिराया है। अमित जोश के खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है और भिलाई गोली कांड के बाद से कई महीनों से फरार चल रहा था , पुलिस को अमित जोश की भिलाई आने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अमित जोश ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए अमित जोश की एनकाउंटर कर दिया।

क्राइम ब्रांच डीएसपी हेम प्रकश ने बताया कि निगरानी बदमाश गुंडा अमित जोश को गोली लगने से मौत हो गई है। अमित जोश भिलाई के ग्लोबल चौक में हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी थे, इसके साथ ही अमित जोश के खिलाफ थाने में कई गंभीर मामला दर्ज है। गोली कांड के बाद से अमित जोश पिछले कई महीनों से फरार था।

डीएसपी ने बताया कि अमिय जोश का भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जब पकड़ने के लिए जयंती स्टेडियम के पीछे सिपाहियों ने घेरा तो अमित जोश ने पुलिस वालों के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मौके पर अतिरिक्त पुलिस बुलाकर आरोपी पर जवाबी फायरिंग किया गया जिसमें गोली लगने से अमित जोश मौके पर ही ढ़ेर हो गया।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp