LIVE UPDATE

कलेक्टर ने अस्पताल स्टाफ और वार्ड आया को किया निलंबित, मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने के मामले में की गई कार्रवाई

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
June 13, 2026
मुंगेली, 12 जून 2026. आमजन को बेहतर, त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG BREAKING: EOW ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए भेजा न्यायिक रिमांड पर

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles