LIVE UPDATE
Trending

CG के मंत्रियों को गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी : मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ जयसिंह अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी, AICC से लिस्ट जारी



गुजरात में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को मिली है ।गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों की विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ के ये पांच मंत्री उमेश पटेल सबरकांठा, जयसिंह अग्रवाल गांधीनगर, प्रेम सिंह टेकाम अहमदाबाद ईस्ट, शिव डहरिया सूरत और अमरजीत भगत खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है।

आपको बताते चले कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए इस साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं । अभी गुजरात में बीजेपी की सरकार है । कांग्रेस से इस बार हार्दिक पटेल भी पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी के पास चले गए हैं । ऐसे में कांग्रेस पार्टी को इस बार जीत के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp