LIVE UPDATE

BJP संसदीय दल की बैठक शुरू….PM मोदी होंगे दल के नेता….सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद…..रात 8 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे PM मोदी

बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है, बैठक में औपचारिक तौर पर पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा, वही इस बैठक के बाद एनडीए के सभी घटक दल के नेता राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, एनडीए के नेता आज रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलने पहुंचेंगे |

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलकर शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से भंग करने का आग्रह किया था, राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने कैबिनेट की इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए संविधान के अनुच्छेद 85 के उपबंध 2 के सह उपबंध (ब) के तहत प्राप्त अधिकारियों का प्रयोग करते हुए 16वीं लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए |

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है. इसकी पहली बैठक 4 जून 2014 को बुलाई गई थी और तब सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी |

बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है. पूरे देश में चली ‘मोदी सुनामी’ के बाद बीजेपी ने 300 का आकंड़ा पार करके अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव परिणाम आने के बाद एनडीए के सभी घटक दल मिलकर 353 सीटों पर कब्जा किया है, इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था |

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार 2014 की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में विदेशी मेहमान नेताओं को बुलाया जा सकता है. नेता कौन और कितने हों इसपर विचार चल रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ ले सकते हैं, शपथ ग्रहण शाम में 4 से 5 बजे के बीच हो सकता है. शपथ से पहले पीएम मोदी गुजरात का दौरा करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles