LIVE UPDATE

रेणु जोगी का बड़ा बयान, बोली – मैं चाहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बननी चाहिए, यही प्रदेश के हित में होगा

छत्तीसगढ़ में काउंटिंग से पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी और कोटा से जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी रेणू जोगी के एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है |  मैडम जोगी ने कहा कि –

मैं तो चाहती हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बने, इससे पहले रेणु जोगी ने कोटा विधानसभा को लेकर कहा कि यह मेरा चौथा  चुनाव था, तीन चुनाव से भी अधिक कार्यकर्ताओं का साथ मिला, मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, प्रदेश में कौन जीत रहा है किसकी सरकार बन रही है यह तो नहीं कह सकती, मैं कोटा तक ही सीमित थी लेकिन मैं चाहती हूं कि भाजपा की सरकार ना बने |

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस में रहते हुए भी मैडम जोगी ने अपने कई बार के बयानों में यह बात कह चुकी हैं | चुनाव के दौरान जोगी कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी रेणु जोगी ने अपनी बयान में ही नजर आ रही है | आज जोगी कांग्रेस और बीएसपी गठबंधन की चुनावी समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए पहुंची मैडम जोगी ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता से लेकर जनता का भरपूर साथ मिला, इस बार जनता ने चुनाव लड़ा है | विपरीत परिस्थितयों में भी उन्हें कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती के साथ दिया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
June 14, 2026
रायपुर,14 जून 2026. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने और संगठन को जमीनी स्तर पर नए सिरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *