LIVE UPDATE

बसपा सुप्रीमों मायावती नवम्बर में लेंगी कई चुनावी सभा!….CM रमन सिंह के गढ़ से चुनावी कैम्पेन की करेंगी शुरूवात….4, 16 और 17 नवबंर को कई जिलों में धुआधार दौरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस जोगी की हल को हाथी का बल देने के लिए बसपा सुप्रीमों मायावती चुनावी माह नवम्बर में धुआंधार प्रचार करने छत्तीसगढ़ आने वाली है, इस दौरान वे डोंगरगढ़, राजनांदगांव, भिलाईनगर, जांजगीर चाम्पा, रायपुर, नवागढ़, कसड़ोल में आम सभा को संबंधित करेगी |

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस जोगी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है, दोनों पार्टियों की गठबंधन होने के बाद बीते दिनों बसपा सुप्रीमों और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने बिलासपुर में संयुक्त आम सभा में चुनावी हुंकार भरे थे, विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई थी, सभा के बाद मायावती एक्शन में नजर आ रही है, इस बार अजित जोगी के साथ मिलकर वे प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीटों में चुनाव जीतना चाहेगी, बता दें की प्रदेश की कई ऐसे सीट है जहां पर बसपा की दबदबा है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री अब्दुल हमीद हयात  ने बताया कि बसपा सुप्रीमों मायावती नवम्बर माह से लगतार छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी, मायावती चार नवम्बर रविवार को सुबह दस बजे डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे,इसके बाद वे दोपहर 12 बजे भिलाईनगर में आम सभा को सम्बोधित करेंगे,दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 16 नवम्बर को सुबह 10 बजे जांजगीर चाम्पा में आम सभा को सम्बोधित करने के बाद उसी दिन दोपहर 12 बजे रायपुर में आम सभा को सम्बोधित करेंगे,फिर अगले दिन मायावती 17 नवम्बर को नवागढ़, जिला-बेमेतरा में सभा को सम्बोधित करेंगे उसके बाद उसी दिन दोपहर 12 बजे कसड़ोल, जिला-बलौदाबाजार में आमसभा को सम्बोधित करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles