LIVE UPDATE

चुनावी बिगुल फूंकने 22 को रायपुर आएंगे राहुल गांधी, विशाल किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, कल कांग्रेस ने बुलाई बैठक

विधानसभा चुनाव की प्रचार प्रसार अभियान की शंखनाद करने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आ रहे है, जहां प्रदेश स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इसे लेकर कल कांग्रेस भवन रायपुर में बैठक भी रखी गई है, जिसमें कार्यक्रम के रुपरेखा को तय किया जायेगा | इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता लेकर दी |

जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आ रहे है, जहां पर वे प्रदेश स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे | राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन की जानकारी आज प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को दी, राहुल गांधी की राजधानी आने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेकर मीडिया को यह जानकारी दी | राहुल गाँधी के आगमन को लेकर कल दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक बुलाई गई है | बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी के संबंध में चर्चा की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव से पहले राहुल गाँधी के आगमन को लेकर कांग्रेस खासा उत्साहित है, इस आगमन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने की तैयारी में हैं, इसे लेकर तैयारियां भी शुरू करने कह दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles