देश - विदेश

भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – कांग्रेस की दुकान पर एक ही बोर्ड लगना बाकी रहा गया है, यह हमेशा के लिए बंद हो गई है!…कांग्रेस के राज में किसानों का सिर्फ शोषण हुआ


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के बंद पड़े दुकान के सामने आने वाले दिनों में लटकती हुई बोर्ड पर एक ही चीज लिखा हुआ नजर आएगा, जिसमें लिखा होगा की यह दुकान हमेशा हमेशा के लिए बंद हो चुका है |

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वादे कुछ होते है और इरादे कुछ और होते है, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भानुमती का कुनबा जोडऩे में विफल रही कांग्रेस अब झूठे वादों का पिटारा खोलने की तैयारी में है । देश को सब्जबाग दिखाकर पचास साल तक शोषण करती आई पार्टी जनता द्वारा ठुकरा दिये जाने के बाद सांता क्लाज स्टाइल में सबके लिए उपहार देने की मुनादी पीट रही है । कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों को बोनस दिए जाने वादे के बारे में प्रदेश प्रभारी जैन ने कहा कि प्रचारित किया जा रहा है कि किसानों को बोनस देने का वादा कांग्रेस आपने घोषणा पत्र में करेगी ।

हम किसानों के हित में उनकी इस घोषणा का स्वागत करते हुए जानना चाहते हैं कि क्या छत्तीसगढ़ में तब किसान नहीं थे जब मध्यप्रदेश के जमाने से कांग्रेस यहां राज कर रही थी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के राज में किसान कर्ज में डूबकर तिल-तिल मरता रहा । किसान अपनी उपज के वाजिब दाम मिलने की बजाय दलालों के हाथों लुटता रहा, जिस विपक्ष के नेता को अपनी पार्टी पर भरोसा न हो, वह पार्टी किसानों-गरीबों को कैसे भरोसा दिला सकती है की वह वादे पर कायम रहेगी | आज किसान से मजदुर बन जाने की स्थिति में है, भाजपा की सरकार आने से आज कृषि क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगातार नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । किसान अब मजबूर नहीं, मजबूत होकर उभरा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य में किसानों का सिर्फ शोषण हुआ है, भाजपा की सरकार में भाजपा की सरकार किसानों के लिए सम्मान तथा खुशहाली लेकर आगे बढ़ रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp