IPL 2026: GT को हराकर RCB ने फाइनल में बनाई जगह, Rajat Patidar की धमाकेदार पारी
डेस्क टीम. IPL 2026 के Qualifier-1 मुकाबले में RCB ने शानदार खेल दिखाते हुए GT को 92 रन से हरा दिया। 26 मई को खेले गए इस बड़े मैच में RCB ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया और सीधे फाइनल में एंट्री कर ली।
मैच के सबसे बड़े हीरो Rajat Patidar रहे। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम लगातार विकेट गंवाती रही। हालांकि Rahul Tewatia ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर मैच संभालने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। पूरी GT टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
गेंदबाजी में भी RCB पूरी तरह हावी रही। Jacob Duffy ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं Bhuvneshwar Kumar, Krunal Pandya और Rasikh Salam ने भी 2-2 विकेट लेकर GT की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

इस जीत के साथ RCB अब सीधे फाइनल में पहुंच गई है। वहीं GT के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का एक मौका बाकी है।
RCB की इस बड़ी जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम का प्रदर्शन देखकर समर्थकों को इस बार फिरसे ट्रॉफी जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है।











