Trending

Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू


Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई और 13 मई को होने वाले दोनों मैच हाईवोल्टेज होंगे। इन मैचों की टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू हो रही है। क्रिकेट प्रेमी टिकटों की बुकिंग RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के ऑफिसियल वेबसाइट पर करा सकेंगे।

रायपुर में 10 और 13 मई को मैच

रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

कब आएगी RCB टीम रायपुर

जानकारी के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

टिकट के लिए यहां विजिट करें

रायपुर में होने वाले दोनों मैचों की टिकट RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के ऑफिसियल वेबसाइट पर मिलेंगी। इसके लिए shop.royalchallengr s.com/ticket विजिट करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2000 का होगा सबसे सस्ता टिकट !

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में उपलब्ध होंगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp