LIVE UPDATE
Trending

सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी! कमरे-फ्रीजर से मिली शराब-बीयर की बोतलें, MD से मंत्री बोले – एक्शन लें

cgnews24 Team

cgnews24 Team

प्रकाशित: 20 Apr 2026, 12:41 PM | (अपडेटेड: 20 Apr 2026, 12:47 PM)

चंचल शर्मा, 20 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी गेस्ट हाउस (रेस्ट हाउस) के VIP कमरे में अधिकारियों की शराब पार्टी का मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने तब आया जब मंत्री अचानक मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना उजागर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है। इस दौरान वहां शराब और बीयर की बोतलें मिलीं और कमरे में सिगरेट का धुआं भी भरा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री पहुंचे थे रेस्ट हाउस

जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार को है। बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर पहुंचे थे। धरमलाल कौशिक से मुलाकात करने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, मेयर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी सरकारी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री को वहां मौजूद लोगों ने शराब पार्टी के बारे में जानकारी दी।

VIP कमरे में हो रही थी पार्टी

स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बताया कि इस रेस्टहाउस के VIP कमरे में शराब पार्टी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी में यह खुलासा हुआ कि यह पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं। जिसके बाद मंत्री ने कंपनी के एमडी को फोन लगाया और मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्रीजर में मिली बीयर

जांच के दौरान कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें और बीयर मिली हैं। वहीं, कंपनी के अधिकारी भी शराब के नशे में थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बताया कि यह सरकारी रेस्टहाउस है और यहां इस तरह की गतिविधियां पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp