LIVE UPDATE

आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने मस्तूरी ब्लाक के जयराम नगर आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य और संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर आज स्कूल निरीक्षण में निकले हुए थे इसी दौरान वे जयराम नगर आत्मानंद स्कूल पहुंचे जहां प्राचार्य समेत कई शिक्षक अनुपस्थित मिले ,अव्यवस्था फैली हुई थी स्कूल परिसर में गंदगी फैला हुआ था जिसे देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण आज मस्तूरी ब्लॉक् के जयराम नगर आत्मानंद स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे हुए थे, अचानक कलेक्टर के स्कूल पहुंचने से हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर में गंदगी फैला हुआ था, स्कूल की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी जिसे देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही स्कूल के प्राचार्य समेत कई शिक्षक स्कूल से नदारद थे, कलेक्टर ने शिक्षकों से स्कूल की महिला प्राचार्य एम मोइत्रा और बाकी शिक्षकों के बारे में पूछा तो शिक्षकों ने बताया कि प्राचार्य आई थी , फिर कलेक्टर ने पूछा जब आई थी तो स्कूल में क्यों नहीं है और अटेंडेंस रजिस्टर में नाम क्यों नहीं है। कलेक्टर के इस प्रश्न का किसी भी शिक्षक के पास जवाब नहीं था , जिसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला प्राचार्य एम मोइत्रा, संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles