कबाड़ व्यवसायी के घर और गोदाम में छापा, GST की टीम कर रही जांच


कोरबा जिले के एक कबाड़ व्यापारी के घर और गोदाम में रायपुर GST की टीम ने छापा मारा है। रायपुर से आई GST विभाग की टीम कबाड़ व्यापारी मुकेश साहू उर्फ़ बरबट्टी के घर और गोदाम में छापा मारा है। GST की टीम दोनों जगहों पर जाँच कर रही है।

रायपुर GST विभाग की टीम आज कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाला मुकेश साहू उर्फ़ बरबट्टी के घर और गोदाम में छापा मारा है, रायपुर से विभाग की टीम दोपहर 1 बजे पहुंची जहां कबाड़ व्यापारी के घर में दबिश दी।

GST विभाग द्वारा यह कार्रवाई गोपनीय ढंग से की जा रही है। चार लोगों की टीम अभी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी करने के मामले में यह कार्रवाई की है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp