LIVE UPDATE

प्री-बोर्ड परीक्षा : 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जनवरी में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग सचिव ने सभी कलेक्टर और DEO को जारी किया निर्देश

राज्य के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से इस साल से प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह कदम छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने और उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उठाया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षा प्रत्येक जिले द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों से पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रश्न पत्र निर्माण के लिए जिलों में विषय विशेषज्ञों की समितियाँ गठित की जाएंगी। इन समितियों को प्रश्न पत्र निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लूप्रिंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे परीक्षा का स्तर बोर्ड के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। छात्रों को भी इस ब्लूप्रिंट से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles