LIVE UPDATE

CG NEWS: सड़क हादसे में एसआई की दर्दनाक मौत, 3 की हालत गंभीर, कानपुर से आरोपी को पकड़कर लौट रही थी पुलिस गाड़ी

छतीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने से एक एसआई की मौत हो गई है, वही दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जीपीएम पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक एसआई की शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के थाना पाली पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को उत्तरप्रदेश के कानपुर से पकड़कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी गाड़ी जैसे ही वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आने वाली सड़क पर मेंढूका गांव पहुंची थी तभी सामने एक अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कार में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घायल ड्राइवर और पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक एसआई विलायत हुसैन की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles