LIVE UPDATE

रायपुर पहुंचे भाजपाध्यक्ष अमित शाह!….CM रमन सिंह समेत कई मंत्री, वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी रायपुर पहुँच चुके हैं | शाह का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई मंत्री, नेता एयरपोर्ट पहुँचकर किये | शाह प्रदेश सरकार के विकास यात्रा का शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ दौरे पर आये हुए है, अमित शाह राजधानी आकर सीधे राजनांदगांव रवाना होकर डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, और वहां माँ बमलेश्वरी के दर्शन कर अटल विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे |

श्री शाह कल सुबह दिल्ली से उड़ान भरकर प्रातः साढ़े 12.30  बजे रायपुर माना विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद वे 12.40 बजे माना से उड़ान भर कर 01.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे. वहां से वे कार से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे. और 01.20 बजे बमलेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे. इसके पश्चात वे मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद 01.40 से 01.50 बजे तक वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे. दोपहर ढाई बजे अमित शाह डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी मैदान में एक आमसभा को संबोधित करेंगे. आमसभा की समाप्ति के बाद वे डोंगरगढ़ के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. इसके बाद 3.20 बजे वे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर 3.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे. और शाम चार बजे राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles