LIVE UPDATE

विधायक शैलेश पांडेय की पहल पर बिलासपुर में शुरू होने जा रही “दवाई तूंहर द्वार” योजना….स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव करेंगे शुभारंभ, जरूरतमंदों को घर पहुंचा कर दी जाएगी दवा

विधायक शैलेष पांडेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पढ़ाई तुँहर द्वार में एक और कड़ी जोड़ने जा रहे है । भूपेश सरकार के जनहित के काम को जनता के बीच ले जाने एक अच्छा प्रयास कर रहे है । शहर के लोगो के लिए विधायक शैलेष पांडे ने पढ़ाई तुँहर द्वारके साथ दवाई तुँहर द्वार योजना की शुरुवात करेंगे । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव् इसका उदघाटन 14 तारीख को करेंगे यह योजना केवल बिलासपुर शहर के लिए शुरू की जा रही है।

विधायक शैलेष पांडे ने सीएमओ सहित स्वास्थ अधिकारियों की बैठक लेकर इस योजना की तैयारी करने के निर्देश दिए है । विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि इस योजना का मकसद शहर के लोगो उनकी बीमारी के हिसाब से उनके घर तक दवा पहुंचाना है।ताकि शहर के आम और गरीब लोगों तक सरकार की जनहित योजना का फायदा मिल सके ।विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि चूंकि मेरे पास ज्यादातर लोग दवा की समस्या को लेकर आते है और अपने विधानसभा के दौरे में भी मुझे लोगो ने दवा को लेकर अपनी जरूरत बताई । इसलिए आम लोगो की जरूरत को देखते हुए इस योजना की शुरुवात की जा रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles