LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार जल्द! दिल्ली में सीएम साय की बड़ी राजनीतिक दस्तक, लौटकर बोले – इंतज़ार कीजिए, होगा विस्तार, पीएम मोदी को विशेष न्यौता

रायपुर, 2 अगस्त 2025. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों पूरी तरह राजनीतिक मिशन मोड में नजर आ रहे हैं। बस्तर से लेकर दिल्ली तक उनकी सक्रियता ने सियासी हलचल तेज कर दी है। राजधानी दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जहां कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


पीएम मोदी को दिया ‘अमृत महोत्सव’ में शामिल होने का न्यौता

सीएम साय ने 15 अगस्त 2025 से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ रजत जयंती अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। इस महोत्सव के दौरान बस्तर से लेकर सरगुजा तक राज्य की सांस्कृतिक, औद्योगिक और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में NSUI का हल्ला बोल; छात्रसंघ चुनाव बहाली और रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में NSUI का हल्ला बोल; छात्रसंघ चुनाव बहाली और रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और परीक्षा परिणामों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए समर्थन की मांग

सीएम ने प्रधानमंत्री से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन को बस्तर में शुरू करने का प्रस्ताव रखा, ताकि आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच मिल सके।


गृह मंत्री अमित शाह से नक्सल और कानून-व्यवस्था पर चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति, नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में सरकार की रणनीतियों से क्षेत्र में शांति और विश्वास बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सरगुजा-बिलासपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सरगुजा-बिलासपुर दौरा आज, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
April 9, 2026
किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, शाम तक रायपुर वापसी रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का आज 9 अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


नितिन गडकरी से मांगा 7 हजार करोड़ का सड़क पैकेज

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सीएम साय ने प्रदेश के लिए 7,000 करोड़ रुपये के सड़क विकास प्रोजेक्ट की मांग की, जिसमें कई राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन में तब्दील करने की योजना है।


कैबिनेट विस्तार के संकेत भी दिए

मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे के दौरान कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर जवाब देते हुए कहा, “इंतजार कीजिए… जल्द होगा विस्तार।” इससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनाम; ब्लाक अध्यक्ष के मारपीट और हुड़दंग से फैला तनाव, पुलिस ने लगाए वांटेड के पोस्टर
CG-कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनाम; ब्लाक अध्यक्ष के मारपीट और हुड़दंग से फैला तनाव, पुलिस ने लगाए वांटेड के पोस्टर
April 10, 2026
बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़):बलौदा बाजार जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


विपक्ष पर भी साधा निशाना

सीएम साय ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, “पहले बस्तर हिंसा और डर के लिए जाना जाता था, अब डिजिटल परिवर्तन और विकास के लिए पहचाना जा रहा है।”

Related Articles