LIVE UPDATE
Trending

जनऔषधियों की कीमतों में कटौती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार, PM मोदी के जनहितैषी निर्णय से लाखों लोगों को मिलेगा राहत – साय

रायपुर, 4 अगस्त 2025/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि इस मूल्य कटौती से पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन जैसी जीवनरक्षक दवाएं अब और अधिक सुलभ और सस्ती हो सकेंगी। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल राज्य में यह निर्णय गरीबों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और वृद्धजनों के स्वास्थ्य हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के केंद्रों के विस्तार, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राथमिक से लेकर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय केवल औषधियों की कीमत घटाने का नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को सशक्त बनाने का भी कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles