LIVE UPDATE
Trending

गुरु घासीदास विवि के खिलाफ NSUI ने खोला मोर्चा! प्रेस कांफ्रेंस कर कुलपति को हटाने की दी चेतावनी, बोले – “छात्र अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात”

बिलासपुर, 06 अक्टूबर 2025.  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी नीतियों और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सार्थक मिश्रा, छात्र नेता सुदीप शास्त्री और आदेश यादव ने संयुक्त रूप से कुलपति आलोक चक्रवाल को हटाने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, पक्षपात और मनमानी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



प्रेस वार्ता के दौरान लक्की मिश्रा ने कहा कि “गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बिना किसी ठोस कारण के छात्र सुदीप शास्त्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और करेक्टर सर्टिफिकेट (CC) जारी करना छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक सुनियोजित तरीके से असहमति जताने वाले छात्रों को टारगेट कर रहा है और बिना जांच या प्रक्रिया के उनका नामांकन समाप्त किया जा रहा है। “ऐसा लगता है मानो विश्वविद्यालय में लोकतंत्र नहीं, अधिनायकवाद चल रहा हो,” .

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मिश्रा ने कहा कि NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि सुदीप शास्त्री का TC और CC वापस नहीं लिया गया तो NSUI प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विश्वविद्यालय गेट से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।

सार्थक मिश्रा ने कहा, “यह केवल एक छात्र का मामला नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के हर छात्र के अधिकारों की लड़ाई है। अगर प्रशासन अपनी तानाशाही रवैया नहीं छोड़ता तो NSUI प्रदेशभर में आंदोलन की लहर चलाएगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.



रंजीत सिंह ने कहा कि NSUI छात्र हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी, चाहे इसके लिए धरना, रैली या कुलपति आवास का घेराव क्यों न करना पड़े।

इस बीच NSUI ने मांग की है कि केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इस मामले की जांच कर तत्काल कुलपति आलोक चक्रवाल को हटाए, ताकि विश्वविद्यालय का माहौल शिक्षण के अनुकूल और पारदर्शी बन सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles