CM Today Schedule: “सीएम साय का आज दिनभर का शेड्यूल: समीक्षा बैठक से लेकर महासमुंद दौरे तक कई कार्यक्रम, जानें कहां-कहां रहेंगे मौजूद”


रायपुर, 6 अगस्त 2025. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार का दिन पूरी तरह व्यस्तताओं से भरा रहेगा। जारी शासकीय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से मंत्रालय, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री ‘आदिकर्मी अभियन’ की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद जल संसाधन विभाग की बैठक और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों का सिलसिला शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। यह सभी बैठकें मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे वे विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद पहुंचेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक घंटे की उपस्थिति के बाद वे वहां से 7:30 बजे रवाना होकर पुनः रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास में रात 8:30 बजे आगमन और विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp