LIVE UPDATE
Trending

बिहार चुनाव 2020 : रेप में दोषी पाए जाने पर चली गई विधायकी, दूसरे फरार, दोनों की पत्नियों को RJD का टिकट

राजद ने दागी विधायकों की दो पत्नी को चुनावी समर में उतारा है इनमें एक को नवादा तो दूसरी को भोजपुर जिले के संदेश सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है.

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बीच इस बार दागियों को उम्मीदवार नहीं बनाने की परंपरा कायम होती दिख रही है लेकिन इस दौरान टिकट बंटवारे में उनके परिवार को टिकट देने के मामले सामने आ रहे हैं. दरअसल बिहार में जदयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वो इस बार पार्टी के किसी भी दागी उम्मीदवार को टिकट नहीं देने जा रही है, यही कारण है कि दो कद्दावर नेता ददन पहलवान समेत गोपालगंज के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडे का भी टिकट काट दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बक्सर जिले के डुमरांव में जहां पार्टी ने अंजुम आरा को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं गोपालगंज में अमरेंद्र पांडे के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने की बात सामने आ रही है. दूसरी और राजद में भी दागी उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है लेकिन उनके परिवार के लोगों को टिकट देने में जरूर दरियादिली दिखाई है.

पार्टी ने दो ऐसे चेहरों जो कि रेप जैसे संगीन जुर्म में या तो जेल में बंद है या फिर फरार हैं को टिकट नहीं दिया है लेकिन परिवार से लोगों को टिकट दिया है. ऐसे में पहला मामला राजबल्लभ यादव का है जो कि नवादा से पार्टी के विधायक थे और रेप के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं. पार्टी ने इस बार के चुनाव में उनकी पत्नी विभा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी और भोजपुर जिले से संदेश के विधायक अरुण यादव जो कि नाबालिग से रेप के मामले में फरार हैं को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है लेकिन उनकी पत्नी किरण देवी को राजद ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. विधायक अरुण कुमार यादव पिछले साल सितंबर से ही फरार हैं. उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकाला गया था हालांकि अबतक पुलिस की पकड़ से दूर है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि राजद इस बार अरुण कुमार यादव की पत्नी को वोट दे सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *