LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष! पहले भी संभाल चुके हैं पार्टी की कमान, जल्द हो सकता है ऐलान

साल 2006 से 2010 और 2013 से 2014 तक संभाल चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजेपी आलाकमान पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ संगठन की कमान सौंपने जा रही है, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम को लेकर सहमति बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शाम तक उनके नाम का ऐलान कर सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले राष्ट्रीय संगठन ने पर्यवेक्षक भेजकर राज्य संगठन के तमाम आला नेताओं से फीडबैक लिया था, पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आलाकमान ने साय के नाम पर मुहर लगा दी, हालांकि एक प्रबल चर्चा रामविचार नेताम के नाम को लेकर भी की जाती रही है, विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेहद करीबी माने जाते है, इस लिहाज से संगठन के भीतर चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष भले ही साय होंगे, लेकिन कमान रमन सिंह के हाथों ही होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– पहले भी संभाल चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे । मोदी-1.0 में केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था। साय को संगठन के साथ ही आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। उनकी नियुक्ति अगले विधानसभा चुनावों तक के लिए होगी। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur कांग्रेस का बड़ा आरोप; उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 200+ नाम गायब, कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, बोली – भाजपा का साजिश
Bilaspur कांग्रेस का बड़ा आरोप; उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 200+ नाम गायब, कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, बोली – भाजपा का साजिश
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 (तारबाहर) में प्रस्तावित उपचुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– सबसे पहले साय ने चुनाव न लड़ने की सहमति जताई थी

पिछले लोकसभा चुनाव में जब प्रदेश के निवर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो सबसे पहले विष्णु देव साय ने अपना नाम रखा और चुनाव न लड़ने की सहमति जताई थी। उनके इस कदम का केंद्रीय नेतृत्व पर सार्थक प्रभाव पड़ा था। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी काे अध्यक्ष बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टी
CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टी
April 25, 2026
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। पीसीसी चीफ दीपक बैज की मंजूरी के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने नई कार्यकारिणी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles