LIVE UPDATE
Trending

CG-कॉन्स्टेबल के घर खौफनाक वारदात; आरक्षक के पत्नी-बेटे की महिला ने की निर्मम हत्या, सामने आया लव-अफेयर का एंगल, जानें पूरा मामला

दुर्ग, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने कॉन्स्टेबल की पत्नी पर करीब 18 बार चाकू से वार किए, जबकि 9 वर्षीय मासूम बेटे पर 14 बार हमला किया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला अचानक घर में घुसी और धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने किसी तरह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

आरोपी महिला गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक नितेश यादव के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपी महिला घर आई थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बावजूद अगले दिन गुस्से में आकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमिका ने दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि घटना सुबह की है। दरअसल, आरक्षक की प्रेमिका आज उनके घर पहुंची हुई थी, इसी दौरान आरोपी प्रेमिका ने आरक्षक की पत्नी और उसके बच्चों पर जानलेवा हमला किया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।

रिश्तों में दरार बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आए रिश्तों के विवाद ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दोहरे हत्याकांड के बाद STF कॉलोनी सहित पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp