LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस माया साहू पर केमिकल अटैक, गले और हाथ में ज्वलनशील केमिकल डालकर फरार हो गए आरोपी….अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री माया साहू पर दो युवकों द्वारा हमले की खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस माया साहू पर उनके निवास के पास हमला हुआ है । सुपेला थाना इलाके में अज्ञात आरोपी एक्ट्रेस के हाथ और गले में ज्वलनशील केमिकल फेंककर फरार हो गए । माया साहू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि हाल ही में आयी फिल्म ‘ लव दीवाना’ में माया ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है । आज भिलाई में माया के निवास के पास ही दो युवकों ने माया पर पीछे से वार किया है । युवकों ने एक्ट्रेस के चेहरे पर केमिकल फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन माया ने तेजी से अपना चेहरा हटा, जिसकी वजह से उसके चेहरे के बजाय ज्वलनशील केमिकल माया साहू के गले, हाथ और बदन पर पड़ गया । केमिकल की वजह से माया साहू वहीं चीखने लगी, जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गया । जानकारी के मुताबिक सिर के पिछले हिस्से में माया को चोटें आयी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल माया को पहले भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बाद में दुर्ग रिफर किया गया है । पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों और माया के बीच पहले से जान-पहचान थी । किसी पुराने झगडे की वज़ह से युवकों ने उन पर हमला किया है, पुलिस भी आरोपियों और घटना की वजह के बारे में पुष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रही है । इधर जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में इस घटना की खबर फैली है, सभी कलाकार वहां जुटने लगे हैं। फिल्म प्रोडूसर मोहित साहू वहां पहुँच चुके हैं। यह घटना प्रोडूसर एसोसिएशन की जानकारी में भी पहुँच चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *