देश - विदेश

CM भूपेश बघेल ने Exit Polls को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – एग्जिट पोल के नतीजे बदलेंगे, केंद्र में बनेगी UPA की सरकार, 300 से अधिक सीटें जीतने की जताई उम्मीद…NDA को 200 से भी कम सीटें


एक्जिट पोल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है | मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र में इस बार पूर्ण बहुमत के साथ यूपीए की सरकार बन रही है, इसके साथ ही उन्होंने यूपीए को 300 सीट मिलने की उम्मीद भी जताई है, वही एक्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल निराधार होते है, इससे पहले भी कई एक्जिट पोल सामने आए थे, पर नतीजे एक्जिट पोल से बिल्कुल अलग थे |

बता दें कि कल अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद शाम से ही एक्जिट पोल आने शुरू हो गए थे, एक्जिट पोल की माने तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे है | एक्जिट पोल में एनडीए को 300 करीब सीट के करीब बताया जा रहा है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक्जिट पोल वास्तविक नतीजे से बिल्कुल अलग होते है, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल में बीजेपी को औसतन 40 सीटें और कांग्रेस को 46 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था, लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस को 68 सीट मिली था, जबकि 15 साल से सरकार में रहे बीजेपी सिर्फ 15 सीटों पर ही सिमट गई थी | भूपेश ने एनडीए को 2 सौ से भी कम सीटें मिलने की उम्मीद जताई है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp