देश - विदेश

नान घोटाला फोन टैपिंग मामला : EOW के बुलावे पर नहीं पहुंचे IPS मुकेश गुप्ता, पूछताछ के लिए भेजा था नोटिस….वकील ने बताई ये वजह


नान घोटाला फोन टेपिंग मामले में पूछताछ के लिए आज आईपीएस मुकेश गुप्ता ईओडबल्यू ऑफिस नहीं पहुंचे, आईपीएस के गुप्ता के जगह उनके वकील पहुंचे हुए थे | वही ईओडबल्यू ने अब आईपीएस मुकेश गुप्ता को 6 जून को पेश होने के लिए कहा है |

बता दें कि प्रदेश के चर्चित नान फोन टेपिंग मामले में आज आईपीएस मुकेश गुप्ता को पूछताछ के लिए हाजिर होना था, लेकिन आईपीएस गुप्ता ईओडबल्यू के ऑफिस नहीं पहुंचे, मुकेश गुप्ता के जगह उनके वकील पहुंचे हुए थे |

मुकेश गुप्ता के वकील अमीन खान ने ईओडबल्यू को बताया कि आईपीएस मुकेश गुप्ता ईओडबल्यू के सवालों का जवाब देने के लिए कल दिल्ली से रायपुर आए हुए थे, लेकिन अचानक उनके बेटी की तबियत ख़राब हो जाने की वजह से आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए |
वही मुकेश गुप्ता के वकील अमीन खान ने मुकेश गुप्ता के बोर्डिंग पास के साथ अन्य दस्तावेजों को दफ्तर में जमा कराया है।

बता दें कि मुकेश गुप्ता पर फोन टैपिंग का गंभीर आरोप है। मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह पर वास्तविक साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एसीबी और ईवोडब्लू के टीम ने कहा था कि आईपीएस मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का सहारा लेकर दस्तावेज़ो में कूट रचना की गई है, इसके साथ ही पद का दुरूपयोग करते हुए लोक सेवा के हित में कार्य नहीं करते हुए किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचने के लिए पद का दुरूपयोग किया गया है | वही कल इस मामले में आईपीएस रजनेश सिंह से भी पूरे दिन पुछताछ की गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp