LIVE UPDATE

72 सीटों पर भाजपा के 72 प्रत्याशी,एक ही दिन 1 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन,BJP हाईटेक वैन से करेगा चुनाव प्रचार



प्रदेश भाजपा के चुनाव अभियान समिति के बैठक के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ अनिल जैन ने बताया कि दूसरे चरण में होने वाले 72 सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी के 72 प्रत्याशी एक ही दिन 1 नवम्बर को अपने क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे,इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार हाईटेक तरीके से चुनाव प्रचार किया जाएगा, बैठक में बनाई गई रणनीति के बारे में बताते हुए प्रदेश प्रभारी ने बताया कि 27   अक्टूबर को 18 विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्म्मेलन आयोजित की जाएगी,इसके साथ ही प्रदेश में 29 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आमसभा आयोजित होगी,वहीं 27 से 30 अक्टूबर तक मेरा घर भाजपा का घर के तहत हर कार्यकर्ता अपने घरों में बीजेपी के झंडा लगाएंगे,इसके साथ ही पहले चरण के विधानसभा क्षेत्र में 1 से 4 नवम्बर तक बाइक रैली निकाली जाएगी,इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ने पूरे प्रदेश में 4 नवम्बर को कमल दिवाली मनाएंगे |

हाईटेक वैन से किया जाएगा प्रचार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ रमन सिंह ने मिडिया को बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईटेक तरीके से प्रचार-प्रसार करने वाली है,इस बार प्रचार प्रसार के लिए एलईडी वैन मंगवाया गया है,डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस वैन में गीत-संगीत के साथ तमाम सुविधाएं हैं,जिसमें छत्तीसगढ़ी,हिन्दी और हल्बी भाषाओं में गीत-संगीत तैयार किया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp