LIVE UPDATE

कोंटा सीट से बसपा प्रत्याशी बुधराम कटामी रायपुर से लापता!….देर शाम के बाद से नहीं हो रहा संपर्क, मोबाईल भी आ रहा बंद

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है, बस्तर कोंटा सीट से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे, बसपा और सीपीआई महागठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले बसपा प्रत्याशी बुधराम कटामी आज शाम से लापता हो गए हैं, कटामी का मोबाईल भी बंद आ रहा है।

बता दें कि जोगी कांग्रेस, बसपा, सीपीआई महागठबंधन के बाद सीपीआई ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र से मनीष कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है, जिसके विरोध में बसपा के बुधराम करतामी ने कोंटा से नामांकन भरकर महा गठबंधन के विरूद्ध बगावत शुरू कर दी थी जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने सीपीआई से भी गठबंधन कर सीपीआई को बस्तर क्षेत्र के दो सीटों में समर्थन देने की बात कही थी, जिसमें विधानसभा कोंटा भी शामिल है, इस सीट पर सीपीआई ने पहले से मनीष कुंजाम को अपने प्रत्याशी बनाकर मैदान पर उतारा है, वही बसपा के बुधराम कटामी ने कोंटा विधानसभा से नामांकन फॉर्म भरकर अपनी दावेदारी ठोक दी थी। इसे लेकर महा गठबंधन में जमकर खींचतान भी देखने को मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद आज अचानक बसपा प्रत्याशी बुधराम कटामी के लापता होने की खबर निकालकर आ रही है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी वाचपेयी ने बयान दिया है कि कोंटा प्रत्याशी बुधराम कटामी आज शाम से रायपुर से लापता हो गए हैं, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शाम से बुधराम कटामी का मोबाइल भी बंद आ रहा आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles