चुनाव

Breaking : 20 अक्टूबर को आएगी BJP की पहली लिस्ट!….मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत संगठन के नेता सूची लेकर दिल्ली के लिए हुए रवाना, CM बोले – सूची में कई नए-पुराने नाम, कार्यकर्ताओं के बातों का रखा गया पूरा ध्यान : रमन सिंह


छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, नामांकन का काउन डाउन भी शुरू हो चूका है, ऐसे में अब कांग्रेस-भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टी पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों पर अंतिम फैसला को लेकर कवायद तेज कर दी है, कांग्रेस पहले ही दशहरा के बाद प्रत्याशी ऐलान की घोषणा कर चुकी है, तो भाजपा में दो दिनों के मैराथन बैठक के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कई नेताओं के साथ पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है | मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री पवन साय, राष्ट्रीय सचिव राम विचार नेताम भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं | छत्तीसगढ़ के ये तमाम भाजपा के नेता दिल्ली में केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल होंगे |
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के बाद 20 अक्टूबर को सूची जारी कर दी जाएगी | सूची में कई पुराना-नया चेहरा को शामिल किया गया है, बगावत का कोई सवाल ही नहीं उठता है | उन्होंने कहा कि इस सूची में कार्यकर्ताओं के मांग को पूरा ध्यान में रखा गया है, संसद और मंत्री के चुनाव लड़ने पर फैसला केंद्रीय समिति ही करेगी | उन्होंने राहुल गाँधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर कहा कि राहुल गाँधी का स्वागत है, वैसे भी राहुल गाँधी जहाँ जहाँ सभा को सम्बोधित करते हैं, कांग्रेस वहां से चुनाव हार जाती है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp