चुनाव

दंतेवाड़ा सीट पर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल!….बगावत पर उतरे छबींद्र कर्मा, अपनी माँ देवती कर्मा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भरा नामांकन


दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस की बगावत अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ चुकी है, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के पुत्र छबींद्र कर्मा ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के मान मनुव्वल के बाद भी आज दंतेवाड़ा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है, अब छबींद्र कर्मा अपनी माँ देवती कर्मा के खलिएफ चुनाव मैदान में होंगे |
बता दे कि छबींद्र कर्मा दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे थे, उन्होंने कांग्रेस से प्रत्याशी बनाये जाने कि मांग को लेकर कई बार आवाज भी बुलंद किया था, लेकिन कांग्रेस दंतेवाड़ा से देवती कर्मा पर फिर से भरोसा जाता सकती है, इसके संकेत भी मिलने लगे हैं | ऐसे में खुद को कांग्रेस से टिकट ना मिलते देख छबींद्र कर्मा निर्दलीय ही चुनाव मैदान में खुद दिए है, एक दिन पहले पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल छबींद्र से मिलकर कांग्रेस को समर्थन देने कि बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद छबींद्र आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन आफिस पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल कर दिया है, छबींद्र के समर्थन में सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे | ऐसे में अब दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, तो वही इससे भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है |
पुरे प्रदेश में यह पहला मामला है, कांग्रेस में खुलकर बगावत की यह पहला मामला है, फिलहाल अभी कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है, सूची जारी होने के बाद और भी कई ऐसे मामले सामने आ सकते हैं |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp