LIVE UPDATE

हाथों में राइफल और जाम लेकर डांस करते दिखे विधायक जी, जमकर वायरल हो रही वीडियो….पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में हो चुके हैं पार्टी से निष्कासित



अक्सर विवादों में रहने वाले देहरादून खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में वो जाम पीते हुए और हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं । बैकग्राउंड में गाना चल रहा था लांबा-लांबा घूंघट काहे को डाला और विधायक जी गाने के धुन पर जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं । इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद थे जो उनके इस कारनामे को देखकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं । बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2-3 पुराना हो सकता है जिसमें प्रणव सिंह चैम्पियन शराब के नशे में धुते नाचते नजर आ रहे हैं ।

जानकारी के मुताबिक, कुंवर प्रणव सिंह हाल ही में अपने पैर का इलाज करवा कर घर लौटे हैं। बताया जा रहा है कि अपने कुछ समर्थकों के साथ उन्होंने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उन्होंने जमकर शराब पी, ठुमके लगाए और हथियार लहराया। गौरतलब है कि विवादित बयानों के कारण कुंवर प्रणव सिंह पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं। उत्तराखंड में प्रणव सिंह के कारण पार्टी की काफी किरकरी भी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Dantewada collector treks 8km through forests to reach remote villages for first time
Dantewada collector treks 8km through forests to reach remote villages for first time
June 19, 2026
For the first time since Independence, administration reaches Palodi and Bhirsapara; collector sits under a tamarind tree to hear grievances...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल एक कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रणव सिंह चैंपियन पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे थे, इसके बाद पत्रकार ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
Re-NEET; Don’t Panic, Stick to Your Previous Strategy : Sandeep Dwivedi
Re-NEET; Don’t Panic, Stick to Your Previous Strategy : Sandeep Dwivedi
June 20, 2026
Bilaspur. CGNews24 Team: Following the NEET-UG paper leak controversy, the upcoming Re-NEET scheduled for June 21 has created an atmosphere...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जून में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के खानपुर (हर‍िद्वार) से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन  पार्टी से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए गए थे, उनके खिलाफ अनुशासनहीनता और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 महीने में 2021 ड्रंक ड्राइवर्स पर गाज, 1000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 महीने में 2021 ड्रंक ड्राइवर्स पर गाज, 1000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
June 20, 2026
बिलासपुर, 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने इस पर कार्रवाई करते हुए कुंवर प्रणव को 22 जून को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था. इस कार्रवाई के बाद प्रणव सिंह पार्टी की किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp