LIVE UPDATE

सोनिया गांधी का राज्योत्सव में आना तय नहीं, भूपेश सरकार ने राज्योत्सव में चीफ गेस्ट बनने का दिया था न्योता….अब CM भूपेश होंगे चीफ गेस्ट

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का राज्योत्सव कार्यक्रम में आना तय नहीं। उनके खराब स्वास्थ्य के चलते राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में आना टाला जा सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया गांधी का राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होना तय नहीं है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर सरकार की तरफ से तीन दिन के राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है. एक से तीन नवंबर तक रायपुर के साइंस कालेज मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है, राज्योत्सव के पहले दिन शुभारंभ कार्यक्रम में सोनिया गांधी को मुख्य अतिथि बनाया गया था, उनके आगमन को लेकर जगह-जगह बैनर और पोस्टर भी लगाए गए थे, लेकिन अब स्वास्थ्यगत कारणों से उनका दौरान रद्द हो गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम के बयान से मिले संकेत
गुरुवार को रायपुर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव में सोनिया गांधी के शामिल नहीं होने के संकेत दिए. सीएम भूपेश ने कहा कि सोनिया जी के दौरे का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है, ऐसे में उनके आने पर संशय है, बता दें कि इस वर्ष राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरेगी, राज्योत्सव के तीनों दिन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य, वादन, गायन के साथ गीत-गजल एवं संगीत की भी प्रस्तुति होगी, कार्यक्रम में पंडवानी गायन, पारंपरिक नृत्य पंथी, गेड़ी, गौरी-गौरा, राउत नाचा, करमा, सैला, गौर, ककसाड़, धुरवा, सुआ नृत्य, सरहुल नृत्य, सैला नृत्य, राउत नाच, और ककसार नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles