Trending

CG-महापौर का साला गिरफ्तार; रायपुर में बम बनाने के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026// राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रावाभाठा इलाके में बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है।

घटना उस समय सामने आई जब गुरुवार को रावाभाठा क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग मिला। बैग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

BDDS जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग के अंदर लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी और तकनीकी व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खमतराई क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ के लिए रखा गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई, इसका उद्देश्य क्या था और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।

इलाके में फैली थी दहशत

घटना के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध स्थानों पर लगातार जांच अभियान चलाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके का है. आरोपी विनय देवांगन को रावाभाठा से पकड़ा गया है. वह देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है. पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी से पूछताछ कर रही है. आखिर वह बम क्यों बना रहा था. कौन कौन इसमें शामिल है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला 7 मई का है. पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक मकान में बम बनाया जा रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस की टीम तत्काल हरकत में आई और बम स्क्वॉड और साइबर की टीम बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर पहुंची.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp