Trending

CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार


रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपए से अधिक नकद रकम बरामद की है। मामले में कई शहरों तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली थाना और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ से ज्यादा नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। सट्टे से होने वाली अवैध कमाई को हवाला नेटवर्क और विभिन्न कारोबारों के जरिए सफेद धन में बदला जा रहा था। इसके लिए पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है।

मुख्य आरोपी करन चौधरी के तार रायगढ़ के अलावा सक्ती, रायपुर, बिलासपुर और दिल्ली तक जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पूरा नेटवर्क डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा था और रकम को अलग-अलग चैनलों के जरिए ट्रांसफर किया जाता था।

कृष्णा प्राइड टावर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी के दौरान सुनील अग्रवाल के पास से 50 लाख रुपए नकद और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई। वहीं पुष्कर अग्रवाल के कब्जे से 52 लाख 60 हजार रुपए जब्त किए गए। पुलिस को मोबाइल चैट, यूपीआई ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे पूरे नेटवर्क के संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में एक अन्य आरोपी जसमीत सिंह बग्गा अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी से जुड़े अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp