LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : आरपी मंडल ने चीफ सेक्रेटरी का पदभार संभाला, राज्यपाल से भी की मुलाकात, उइके ने दी नए दायित्व की शुभकामनाएं

प्रदेश के 11 वे मुख्य सचिव के रूप में आईएएस राजेंद्र प्रसाद मंडल ने पदभार संभाल लिया है, आज शाम पांच बजे चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर रिटायर हो गए, इसके बाद जीएडी के स्पेशल सेक्रेटरी केके बाजपेयी ने आरपी मंडल को सीएस का पदभार लेने की औपचारिका पूरी कराई, ठीक पांच बजे निवर्तमान चीफ सेक्रेटरी सुनील कुजूर ने कुर्सी छोड़ दी, सीएस की कुर्सी पर फिर मंडल बैठे ।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल और आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की  । राज्यपाल ने मण्डल को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं कुजूर को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी । राज्यपाल ने कुजूर एवं मण्डल को स्मृति चिन्ह भेंट की । राज्यपाल को नये मुख्य सचिव मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles