LIVE UPDATE

शिकायतों का पुलिंदा लेकर दिल्ली निर्वाचन आयोग पहुंचे कांग्रेसी!…. स्ट्रांग रूम में सुरक्षा को लेकर खड़े किये सवाल, कांग्रेस की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार यानी आज दिल्ली निर्वाचन आयोग दफ्तर पहुंचकर राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते  दिखाई दिए  | कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के तमाम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये हैं, साथ ही इस स्तरों रूम में जैमर लगाने की मांग की है, इसके साथ ही ईवीएम की खराबी को लेकर भी शिकयत दर्ज कराई है |

चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान इवीएम मशीन को हैक और सुरक्षा को लेकर अपनी आशंका प्रकट कर चुकी कांग्रेस पार्टी ने मतगणना के बाद एक बार फिर से इवीएम को लेकर अपनी चिंता प्रकट की है | दिल्ली में आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, अभिषेक मनु सिंघवी,विवेक तनख्वां समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने निर्वाचन आयोग का दफ्तर पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर इवीएम की सुरक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चिंता से अवगत कराते हुए पत्र के जरिए बताया कि इवीएम को हैक करने के लिए बाहर से हैकर्स बुलाए जाने की सूचना है, इसे देखते हुए प्रदेश के तमाम स्ट्रांग रूम में फ्रिक्वेंसी जैमर लगाने की मांग की |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करते हुए सुरक्क्षा बढ़ाये जाने की मांग की है | इसके साथ ही चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग से की गई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कराने की मांग की है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles