LIVE UPDATE

भूपेश सरकार की पहली सालगिरह : मुख्यमंत्री कल प्रेस कांफ्रेंस करके बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही  है। पांच साल का जनादेश प्राप्त किसी भी सरकार के कामकाज के वास्तविक मूल्यांकन के लिहाज से एक वर्ष की अवधि बहुत ज्यादा नहीं तो बहुत कम भी नहीं होती । छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार कल यानी 17 दिसम्बर को एक साल पूरा करने जा रही है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसंबर 2018 को CM पद की शपथ लिए थे । इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल कल पत्रकार वार्ता करके सरकार की एक साल की उपलब्धिया गिनाएंगे |

बता दें कि 2003 के बाद 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीेसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वापसी की थी । राज्य में लगातार तीन कार्यकाल तक भाजपा के डॉ रमन सिंह बतौर मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता पर काबिज रहे । लेकिन 2018 में परिवर्तन की लहर के सामने भाजपा का विकास फीका पड़ गया और राज्य में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की । 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 67 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया, वहीं 15 साल तक राज करने वाली भाजपा को मात्र 15 सीटों में ही संतोष करना पड़ा था ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *