LIVE UPDATE

ब्रेकिंग – BJP सांसद संतोष पांडेय को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी, पत्र में RSS प्रमुख का भी किया जिक्र….BJP सांसद ने सुरक्षा बढ़ाने लिखा पत्र

प्रदेश में उपचुनाव के दौरान एकबार फिर नक्सली सक्रीय होते दिखाई दे रहे हैं | बीजेपी सांसद संतोष पांडेय को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी देने की खबर निकलकर सामने आ रही है | नक्सलियों ने उन्‍हें मारने की धमकी दी है | कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने सासंद को एक पत्र भेजा है, जिसमें जान से मारने की बात कही गई है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पत्र तकरीबन एक महीने पुराना है, लेकिन संतोष पांडेय को खत अभी मिला है, बताया जा रहा है कि कवर्धा के चिल्फी इलाके के किसी कार्यकर्ता के पास यह खत आया था, फिलहाल सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा एसपी से मामले की शिकायत कर दी है | नक्सलियों ने एक महीने पहले पत्र लिखकर संतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी दी, पत्र में नक्सलियों ने आरएसएस प्रमुख के नाम का भी जिक्र किया है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत एक माह पहले राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडे को भी नक्सलियों द्वारा पत्र लिखकर धमकी दी गई हैं । उक्त पत्र में नक्सलियों द्वारा संघ प्रचारक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है, वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडे के ऊपर विद्वेश पूर्ण असंसदीय भाषा का उपयोग भी किया गया है एवं जान से मारने की धमकी भी गई है । गत दिनों कांकेर में हुए आरएसएस कार्यकर्ता दादूराम कोरेटी की हत्या के बाद जो पर्चे फेंके गए थे, उस पर्चे और सांसद संतोष पांडे को मिले पर्चे की लिखावट और शैली एक सामान है । जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि नक्सलियों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नक्सल विरोधी गतिविधियों से बौखलाए हुए है और इस तरह के कृत्य करने को आमद है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें राजनांदगांव से पहली बार सांसद चुने गए हैं संतोष पांडेय । इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, वर्तमान सांसद अभिषेक सिंह समेत राजिंदरपाल सिंह भाटिया, पद्मश्री फुलबासन, मधुसूदन यादव, डॉ. सियाराम साहू, नीलू शर्मा, शोभा सोनी दावेदार माने जा रहे थे। इन सबके बीच आला कमान ने संतोष पांडेय के नाम पर सहमति बनाई थी ।
हां मुझे पत्र मिला है : पांडे

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडे से इस संबंध में जब चर्चा की गई तो उनका कहना था कि हा मुझे लगभग एक माह पहले पत्र मिला था, जिसमें संघ प्रचारक प्रमुख और मेरे नाम से विद्वेश पूर्ण अससंदीय भाषा का उपयोग किया गया है | जिसकी जानकारी मैने अपने अधिकारियों और संघ प्रचारक प्रमुख को दे दी है, नक्सलियों द्वारा पत्र मिला है वह संघ प्रमुख के पास दे दिया हूँ |

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मेरी जानकारी में नहीं है : बघेल

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल सेल प्रभारी गोरखनाथ बघेल का कहना है कि नक्सलियों द्वारा सांसद संतोष पांडे को पत्र लिखा गया है वह मेरी जानकारी में नहीं और ना ही सांसद संतोष पांडे द्वारा किसी भी पत्र की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है, यदि जानकारी आती तो उक्त पत्र की छानबीन कराई जाती | अभी हाल ही में कुछ सरारती तत्वों द्वारा बैनर- पोस्टर लगाकर अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा था, जिसका पर्दाफाश किया जा चुका है |

Related Articles