Trending
ब्रेकिंग : 2012 बैच के IAS अफसरों को राज्य सरकार ने दिया तोहफा…..12 IAS अफसरों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतनमान, देखिये पूरी सूची
राज्य सरकार ने 2012 बैच के IAS अफसरों को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा दिया है । 9 साल की सर्विस पूरी होने वाले राज्य सरकार ने प्रदेश के 12 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान Pay Matrix Level -12 में प्रमोट किया है । इसमें बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा, कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, जनसंपर्क आयुक्त सह मुख्यमंत्री के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, पाठ्य पुस्तक निगम की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, खनिज विभाग की उप सचिव पुष्पा साहू, जीएडी उप सचिव संजय अग्रवाल और ग्रामाद्योग संचालक सुधाकर खलखो को बड़े हुए वेतनमान का लाभ मिलेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…

कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...








