LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में भी कांग्रेस का दबदबा….तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस एकतरफा जीत की ओर, कांग्रेस को 1971 वोटों की बढ़त….देखिये किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष का दबदबा दिखाई दे रहा है, पुरे प्रदेश के साथ ही बिलासपुर नगर निगम के एकमात्र सीट वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में भी कांग्रेस पहले राउंड से बढ़त बनाई हुई है, मतगणना में तीसरे चक्र की गणना पूरी हो चुकी है । तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम की बढ़त और बढ़ चुकी है।

आपको बता दें कि तीसरे चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 668 वोट मिले हैं पहले चक्र में शेख असलम को 935 और दूसरे चक्र में 852 वोट मिले थे। इस तरह उन्हें अब तक कुल 2455 वोट मिल चुके हैं ।उ नके मुकाबले भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक काफी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। जिन्हें तीसरे चक्र में मात्र 141 वोट ही मिले। इससे पहले प्रथम चक्र में उन्हें 187 और दूसरे चक्र में 156 वोट मिले थे। उन्हें अब तक कुल 484 वोट पड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्दलीय प्रत्याशी को तीसरे चक्र में 18 वोट मिले। इससे पहले उन्हें 12 और 2 वोट मिले थे इस तरह उन्हें अब तक कुल 32 वोट मिले हैं। तीसरे चक्र में नोटा को 2 वोट मिले इस तरह अब तक नोटा को 18 वोट मिल चुके हैं। तीसरे राउंड तक निरस्त वोटों की संख्या 37 तक जा पहुंची है, भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम ने अब तक 1971 की बड़ी लीड ले ली है। यह सीट भी कांग्रेस के झोली में जाते दिखाई दे रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles