LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, मरवाही उपचुनाव लड़ने को लेकर संशय….उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने किया निरस्त

मरवाही से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मरवाही उपचुनाव में जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है । अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है, उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द कर नामांकन भी निरस्त कर दिया है । 16 अक्टूर को आदेश की कॉपी जारी की गई थी ।

समिति ने अमित जोगी को कंवर नहीं माना है । अमित के पिता अजीत जोगी का भी जाति प्रमाण पत्र पहले ही रद्द हो चुका था । राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी के कास्ट सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया है, हालाँकि अभी मरवाही उप चुनाव के लिए अमित जोगी द्वारा भरे गए नामांकन को रद्द नहीं किया गया है, जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद अब देखना होगा कि अमित जोगी मरवाही उपचुनाव लड़ पाएंगे या नहीं |

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों की मानें तो अमित जोगी की जाति प्रमाण पत्र निरस्त होते ही अमित जोगी द्वारा मरवाही उपचुनाव के लिए भरा गया नामांकन स्वमेव ही शून्य घोषित हो गया है, ऐसे में अमित जोगी मरवाही उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे, इधर अमित जोगी ने अमित जोगी ने इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का वक्त मांगा है, बता दें कि 31 अक्टूबर 2013 को अमित जोगी को कंवर जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जारी किये गए इस प्रमाण पत्र को राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है | बता दें इससे पहले ऋचा जोगी का भी जाति प्रमाण पत्र रद्द किया जा चुका है ।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles